नई दिल्ली, मार्च 23 -- UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा के खत्म होने के बाद अब लाखों छात्र छात्राओं और उनके माता पिता की निगाहें सिर्फ और सिर्फ नतीजों पर टिकी हैं। इम्तिहान के वो तनाव भरे दिन अब गुजर चुके हैं, रात रात भर जागकर पढ़ाई करने का सिलसिला भी थम चुका है और अब उस बेचैनी ने जगह ले ली है जो हमेशा रिजल्ट आने से ठीक पहले महसूस होती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस बार 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं। परीक्षा खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और ऐसे में छात्रों का बेसब्री से नतीजों का इंतजार करना बिल्कुल लाजमी है। हर किसी के मन में बस यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? तो चलिए, आपके इस इंतजार को थोड़ा आसान बनाते हैं...