नई दिल्ली, मार्च 20 -- UP Board Result 2026: विभिन्न जिलों में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को केंद्रों पर पूरी सुरक्षा के बीच हजारों आंसरशीट चेक की गईं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस बीच ईद की छुट्टी और भर्ती परीक्षाओं के कारण कुछ केंद्रों पर छह दिन तक मूल्यांकन नहीं हो सकेगा। ऐसे में निर्धारित 15 दिनों में सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त होना मुश्किल नजर आ रहा है। - सिद्धार्थनगर में दूसरे दिन 29188 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन - शहाजहांपुर में मूल्यांकन में दूसरे दिन 26 हजार से अधिक कॉपियां जांची गईं - मऊ में 35000 से ज्यादा कॉपियां जांची गईं - अलीगढ़ में 46000 से ज्यादा कॉपियां जांची गईं -...