UP Board Result : 1 अप्रैल तक कैसे चेक होंगी यूपी बोर्ड कॉपियां, 2 वजहों से मूल्यांकन फंसने की आशंका
मुख्य संवाददाता, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस बीच ईद की छुट्टी और भर्ती परीक्षाओं के कारण कुछ केंद्रों पर छह दिन तक मूल्यांकन नहीं हो सकेगा। ऐसे में निर्धारित 15 दिनों में सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त होना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रयागराज में मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुलभास्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज, ईश्वर शरण, भारत स्काउट एवं गाइड, सीएवी, डीएवी, अग्रसेन, एंग्लो बंगाली और केपी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। 20 या 21 मार्च को ईद का अवकाश होने के कारण उस दिन कॉपियों का मूल्यांकन नहीं होगा। 22 मार्च को प्रयागराज समेत आठ शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.