नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज 20 अप्रैल 2026 को जारी नहीं होगा। इसमें कुछ दिन और लगेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड ने परिणाम काफी हद तक तैयार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। हर पहलू से उसकी जांच की जा रही है ताकि उसमें कोई त्रुटि न रह जाए। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अब 25 से 29 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित होने पर upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा। राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों के इसका इंतजार है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे पहले 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम आया था। उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2026 livehin...