संजोग मिश्र, जुलाई 26 -- UPMSP UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में सम्मिलित होने वाले 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर पहली बार उनके प्रवेश पत्र पर अंकित होंगे। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने इस साल यह पहल की है। वर्तमान में चल रहे 10वीं-12वीं परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण के साथ परीक्षार्थियों की फोटो के साथ हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान जब छात्र-छात्राएं अपनी उत्तरपुस्तिका और उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करेंगे तो प्रवेश पत्र के हस्ताक्षर से उनका मिलान किया जाएगा ताकि वास्तविक विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। पिछली परीक्षाओं में वास्तवित परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वर को शामिल करवाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। यह भी पढ़ें- UP Board : यू...