नई दिल्ली, फरवरी 17 -- UPMSP UP Board 10th 12th Date Sheet 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कल 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिन्दी की परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को प्रथम पाली में और 12वीं इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि सुबह 8.30 से शुरू होने वाली परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे। परीक्षार्थी समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच ...