मुख्य संवाददाता, फरवरी 21 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के साथ लापरवाही हो रही है। दोनों पालियों की परीक्षा के बाद कॉपियों को बिना पुलिस अभिरक्षा में ही संकलन केंद्रों तक भेजा जा रहा है। जिस जिले में यूपी बोर्ड का मुख्यालय है वहीं पर कॉपियां पहुंचाने में लापरवाही हो रही है तो दूसरे जिलों में क्या व्यवस्था होगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। शासन के सचिव मोहित गुप्ता ने सात जनवरी को सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसपी को निर्देशित किया था कि परीक्षा के बाद केंद्र से संकलन केंद्र तक उत्तरपुस्तिकाओं का परिवहन पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रूप से कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों व संकलन केंद्र/भंडारण केंद्र पर भी पुलिस अभिरक्षा बनाए रखी जएगी, अन्यथा की स्थिति में संबंधित जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.