नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- UP Board 10th 12th Datesheet 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ होंगी और 2 पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 5 फरवरी को पहली पाली में 10वीं-12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं 24 फरवरी को आखिरी दिन संस्कृत और कृषि विषय का पेपर होगा। इस साल 10वीं में 2775741 और 12वीं में 2428972 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट 2027 (UP Board 10th Datesheet 2027)05 फरवरी 2027 (शुक्रवार) प्रातः 8:30 - 11:45 - हिंदी, प्रारम्भिक हिंदी सांय 2:00 - 5:15 - -08 फरवरी 2027 (सोमवार) प्रातः 8:30 - 11:45 - सामाजिक विज्ञान सांय 2:00 - 5:15 - -09 फरवरी 2027 (मं...