गाजियाबाद, अप्रैल 23 -- UP Board 12th Result 2026: जारी हो चुका है। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 80.38 प्रतिशत रहा। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60 फीसदी अंक हांसिल कर टॉप किया है। मगर क्या आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के टॉपर के नाम जानते हैं? नहीं, तो हम बताएंगे इन टॉपर्स के नाम, नंबर और स्कूल की डिटेल।सबसे पहले जिलों के टॉपर को जानिए गौतमबुद्धनगर में इंटरमीडिएट में हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया। इन्होंने 500 में से 456 अंक हासिल किए। हिमांशी केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर की छात्रा हैं। वहीं अगर गाजियाबाद जिले के टॉपर की बात करें तो टिमोथी मंडल हैं। उन्होंने 500 में से 467 अंक हांसिल किए हैं। टिमोथी महारिषि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज, गाजियाबाद के छात्र हैं। अब आगे...