लखनऊ, जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 29 और 30 जनवरी 2026 को भी आयोजित की जाएंगी। ये वही तारीखें हैं जिन्हें पहले UP TET 2026 से टकराव के चलते हटा दिया गया था। हालांकि, अब जब UP TET 2026 को स्थगित कर दिया गया है, तो बोर्ड ने इन तारीखों को दोबारा परीक्षा शेड्यूल में शामिल कर लिया है। इस फैसले से उन स्कूलों और छात्रों को राहत मिली है, जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं इन दिनों में प्रस्तावित थीं।दो चरणों में होंगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं UPMSP ने साफ किया है कि कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 24 ...