गाजियाबाद, अप्रैल 23 -- UP Board 10th Result 2026 जारी हो चुका है। इस बार हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 90.42 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। मगर क्या आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के टॉपर के नाम जानते हैं? नहीं, तो हम बताएंगे इन टॉपर्स के नाम, नंबर और स्कूल की डिटेल।गाजियाबाद में 10वीं बोर्ड के टॉप 3 स्टूडेंट गाजियाबाद में 10वीं में अयान खान ने 572/600 (95.33%) अंक हासिल कर टॉप किया। वह महारिषि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर राशिका (551/600) और तीसरे पर स्वाति कुमारी (549/600) रहीं, जो क्रमशः महारिषि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज और बीआरएस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोनी से हैं।गौतमबुद्धनग...