नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड कल यानी 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। साल 2026 की इस सबसे बड़ी परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं। बोर्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम कल शाम 4 बजे एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे।लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर करें अभी रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र बहुत ही आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट पा सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अभी https://www.livehindustan.com/career/results/up...