नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अब किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है और अब अंतिम परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, यूपी बोर्ड 15 से 25 अप्रैल 2026 के बीच नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। यह भी...