नई दिल्ली, जुलाई 15 -- यूपी-बिहार में आलू की कचौड़ी खूब खाई जाती है। कई जगहों पर लोग सुबह के नाश्ते में आलू की कचौड़ी और सब्जी खाना भी पसंद करते हैं लेकिन कचौड़ी का असला मजा तभी आता है, जब वह खस्ता हो। मुलायम आलू की कचौड़ी पूड़ी जैसी लगने लगती है। अगर आप घर पर आलू कचौड़ी बनाते हैं और वह अक्सर मुलायम हो जाती है, तो उसे खस्ता बनाने के लिए हलवाई की एक सिंपल ट्रिक जान लीजिए। आप कचौड़ी के मोयन में सिर्फ 2 चीजों को मिलाकर तैयार करें और फिर खस्ता कचौड़ी का मजा लें। चलिए आपको कचौड़ी की रेसिपी और उसे खस्ता बनाने की आसान ट्रिक बताते हैं। आलू कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री- 2 कप आटा, 4-5 बड़े चम्मच घी या रिफाइंड तेल, 1 बड़ा चम्मच सूजी, 1/2 छोटा चम्मच नमक, पानी। आलू की स्टफिंग के लिए- 4 उबले हुए आलू, 1 छोटा चम्मच सौंफ (दरदरी कुटी), 1 छोटा चम्मच धनिया के...