नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- up sanskrit board result 2026 toppers list: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने इस बार सफलता की नई इबारत लिखी है। शुक्रवार को घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में छोटे शहरों के बच्चों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। जहां 10वीं (प्रथमा) में कन्नौज की सृष्टि ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाकर अपने जिले का नाम रोशन किया, वहीं 12वीं (उत्तर मध्यमा) में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार के नतीजों की सबसे खास बात यह रही कि प्रतापगढ़ जिले के छात्रों ने टॉपर्स की सूची में अपनी धाक जमाई है। दोनों कक्षाओं के टॉप-4 पायदानों पर नजर डालें तो इनमें प्रतापगढ़ के 3-3 मेधावियों ने जगह बनाई है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।10व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.