नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- फतेहपुर,संवाददाता। यूपी के फतेहपुर में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) में लगे एक लेखपाल ने अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजनों का आरोप है कि एसआईआर के काम के दबाव में फांसी लगाई है। मंगलवार सुबह कानूनगो घर पहुंचे थे और शादी के बीच भी काम करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे का है। शादी से ठीक पहले जवान बेटे की इस तरह मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खजुहा कस्बा निवासी रामलाल कोरी का 25 वर्षीय बेटा सुधीर लेखपाल के पद पर तैनात था। उसकी पड़ोसी गांव सीतापुर में शादी तय थी। बुधवार यानी 26 नवंबर को बारात जानी थी। मंगलवार को मातृ पूजन (मेहंदी) का कार्यक्रम था। घर में नाते रिश्तेदार मौजूद थे। शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही थीं...