नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार महिला आर्थिक सशक्तिकरण सूचकांक-दो तैयार करेगी। इसके तहत महिलाओं के सामाजिक अध्ययन का पता लगाया जाएगा। उद्यमिता, रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास, आजीविका, सुरक्षा तथा आवागानम सुविधाओं का जिलेवार सर्वे होगा। सर्वेक्षण आंकड़ों के आधार पर महिलाओं की आर्थिक भागीदारी का पता लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नियोजन विभाग को सौंपी गई है। यह जानकारी बुधवार को नियोजन विभाग के अधिकारियों ने दी। इसके लिए 15 विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 49 संकेतक निर्धारित किए गए हैं। इनमें महिलाओं की भागीदारी से संबंधित योजनाओं के परिणामों को प्रमुखता दी गई है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में सर्वे कराया गया था। रिपोर्ट के आधार पर सरकारी योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तय की गई है।पांच क्षेत्रो...