नई दिल्ली, जनवरी 30 -- यूपी के महोबा जिले के एक दिवसीय दौरे में आए जल शक्ति मंत्री का काफिला चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों के साथ रोक लिया। विधायक ने कहा कि विधान सभा में मुद्दा को उठाने के बाद भी जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है। विधायक और मंत्री के बीच हुई नोकझोंक के बाद अधिकारियों ने दखल दिया और विधायक और मंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अधिकारियों की मौजूदगी में एक घंटा से अधिक समय तक बैठक चली। बैठक के बाद मंत्री वापस चले गए जबकि भड़के विधायक बृजभूषण ने बेबाक अंदाज में कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो लखनऊ में जाकर घेराव किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को जल जीवन मिशन के जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। कबरई विकास खंड के लिलवाही में आयोजित कार्यक्रम के बाद शहर के एक निजी महावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.