नई दिल्ली, फरवरी 25 -- यूपी के गोंडा जिले में सनसनीखेज मर्डर की वारदात सामने आई है। घर से लकड़ी इकठ्ठा करने गए क्लास 6 के छात्र का शव गांव से करीब चार सौ मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि हत्या करने के बाद छात्र का शव पेड़ से लटकाया गया। छात्र का एक कान गायब है। किशोर की पहचान गुलशन कुमार (14) पुत्र पिंटू वर्मा निवासी रज्जनपुर मजरा इच्छापुर थाना खरगूपुर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची थाना खरगूपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इकलौते बेटे के मर्डर से घर-परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव से चार सौ मीटर दूर एक पेड़ की डाल पर किशोर गुलशन कुमार का शव लटका दिखा। गांव के कुछ बच्चों ने गुलशन कुमार का शव पेड़ में लटकता देख परिवार वालो को सूचना दी। बाबा हन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.