बागपत, जुलाई 21 -- Train News: यूपी में एक दिन मालगाड़ियों के दो हादसे हो गए। गाजियाबाद में 6 डिब्बे बेपटरी हो गए, वहीं बागपत में कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गनीमत यही रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बागपत के अहेड़ा रेलवे हॉल्ट के पास चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। अचानक हुई मालगाड़ी पार्टिंग से रेल अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई तथा रेल संचालन प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही मालगाड़ी अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास जंगो में कपलिंग फेल होने से कई वैगन इंजन से अलग हो गए। चालक ने तत्काल सूझबूझ द...