नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- UP Board Class 10, 12 Scrutiny: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)ने 10वीं 12वीं की आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है। छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। UPMSP ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि 'जो छात्र अपनी आंसर शीट्स का पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वे समय रहते अप्लाई कर दें। ध्यान रहे कि 17 मई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।'500 रुपये प्रति विषय फीस आवेदन करते वक्त छात्रों को फीस भी चुकानी होगी जो कि 500 रुपये प्रति विषय, प्रति उत्तर-पुस्तिका है। लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाओं को अलग-अलग माना जाता है, अगर छात्रों को दोनों की स्क...