UP-बिहार के लिए गुड न्यूज, बुलेट ट्रेन में बैठने का समय आ गया; इन शहरों तक आएगी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बिहार और यूपी की जनता कुछ समय में बुलेट ट्रेन की यात्रा का आनंद ले सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस परियोजना को दोनों राज्यों तक ले जाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कब तक यह काम पूरा हो सकेगा। वैष्णव ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना को उत्तर प्रदेश और बिहार तक ले जाने की तैयारी है। इस परियोजना के तहत दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करीब दो घंटे और दिल्ली से पटना की यात्रा साढ़े चार घंटे में पूरी हो सकेगी। दिल्ली से वाराणसी की यात्रा करीब तीन घंटे 33 मिनट में पूरी करेगी। यह भी पढ़ें- इस दिन से चलने लगेगी बुलेट ट्रेन, 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तारकब तक शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.