नई दिल्ली, जनवरी 5 -- होली के मौके पर घर जाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ट्रेनों में दो महीने पहले ही सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से बनारस, प्रयागराज, रांची, पटना, दरभंगा एवं जयनगर जाने वाली अधिकांश गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं। कुछ गाड़ियों में केवल एसी की सीटें बची हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिहार एवं पूर्वांचल प्रदेशों की तरफ मांग को देखते हुए जल्द विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो। देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक घरों की तरफ जाते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा यात्री एक से 4 मार्च के बीच सफर करेंगे। इन तारीखों की बुकिंग जनवरी में खुल चुकी है और अधिकांश गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें...