डॉ. महकार सिंह, नवम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर गाजियाबाद की धरती से पश्चिम क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। भाजपा का मजबूत दुर्ग माने जाने वाले गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ किलोमीटर पदयात्रा कर पश्चिम में बड़ा संदेश दिया। इसे भाजपा का 'मिशन-71' भी कहा जा रहा है। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों पर जोश भरने की शुरुआत कर दी गई है। पदयात्रा और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साल 2021 में दिसंबर की सर्द रात में योगी ने रोड शो कर पश्चिम का राजनीतिक पारा चढ़ाया था। पदयात्रा से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। राजनीति...