नई दिल्ली।, दिसम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष पद पर ओबीसी समुदाय से आने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की ताजपोशी तय कर भाजपा ने कई राजनीतिक संदेश दिए हैं। इसके बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का संगठन ओबीसी को सौंपने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष की कमान अगड़े समुदाय के नेता के पास रहने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, पार्टी के एक नेता ने कहा कि गैर अगड़े समुदाय के कई नेता ऐसे हैं जिनकी स्वीकार्यता उनके अपने समुदाय से ज्यादा अगड़े समुदाय में है। क्षेत्रीय संतुलन में अब पूर्वी क्षेत्र के पास संगठन की कमान जा सकती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में फिलहाल जिन नामों की चर्चा है उनमें से अधिकांश ओबीसी समुदाय से आते हैं। उनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.