UP के 56 गांवों से गुजरेगा 74 km लिंक एक्सप्रेसवे, NCR को नई रफ्तार देगा ये रूट
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 10 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अब तक 57 प्रतिशत यानी 422 एकड़ भूमि खरीद चुका है। अधिकारियों के अनुसार, शेष भूमि का अधिग्रहण भी अगले एक माह में पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद के लिए 1204 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांवों की करीब 740 एकड़ भूमि खरीदी जा रही है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनाई जाएगी। यीडा भूमि खरीदकर यूपीडा को सौंपेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। यह भी पढ़ें- DND से जेवर तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, यहां से होगा रूट; नो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.