UP के रेल यात्रियों को खुशखबरी! गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर हाईटेक हुआ ट्रैक, फुल स्पीड में चलेंगी ट्रेनें
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- उत्तर रेलवे ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और यात्रा समय में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की कहै। इसके तहत पाबली खास और मेरठ कैंट रेलवे स्टेशनों पर डबल डिस्टेंट सिग्नल सफलतापूर्वक चालू (कमीशन) कर दिया गया है। यह बदलाव गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड को 130 किमी/घंटा तक बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की शाम को इस नए सिस्टम का सफल ट्रायल भी कर लिया गया। शाम 5:36 बजे गाड़ी संख्या 12903 ने अप (UP) दिशा में इस उन्नत खंड को सुरक्षित तरीके से पार किया, जिससे यह साफ हो गया कि नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन होगी डबल; UP ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.