UP के इस जिले में 6200 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच करेगी STF, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बहराइच, संवाददाता। यूपी के बहराइच जिले के बेसिक स्कूलों में कार्यरत करीब 6200 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के शिक्षकों के अभिलेख 15 दिनों के भीतर कार्यालय में जमा कराएं। दस्तावेजों के साथ दो नोटरी शपथ पत्र भी अनिवार्य किए गए हैं। एसटीएफ की जांच की सूचना से शिक्षकों में हलचल है। जांच में दस्तावेज फर्जी मिले तो नौकरी जाएगी। जिले में 2803 बेसिक स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब पांच लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी पढ़ाई के लिए लगभग 6200 शिक्षकों की तैनाती है। अब इन सभी के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.