नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- यूपी के गोंडा जिले में जमीन और मकान की खरीद-बिक्री पर अब अधिक स्टाम्प शुल्क देना पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने सर्किल रेट के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची में सदर क्षेत्र के प्रथम श्रेणी के मकानों की दर 17 हजार से बढ़ाकर 19 हजार रुपये और शहरी क्षेत्र के प्लॉट की दर 35 हजार से बढ़ाकर 38 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर करने का प्रस्ताव है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू करने की तैयारी है। प्रस्तावित सूची में आरसीसी द्वितीय श्रेणी, आरबीसी, कड़ी-गार्डर, पटिया, ईंट, टीनशेड और कच्चे मकानों की दरों में भी बदलाव प्रस्तावित है। भूमि पर लगे पेड़ों के मूल्यांकन की दरें संशोधित करने तथा अकृषिक प्लॉटों को सड़क की चौड़ाई के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, अविकसित गांवों के स...