Unnao News: 72 साल के किसान ने पेड़ से फांसी लगा दी जान
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के भैंसहरा गांव के रहने वाले बुजुर्ग किसान ने मंगलवार दोपहर पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फंदे पर लटक खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भैंसहरा गांव के 72 वर्षीय नत्थूलाल पुत्र बोड़े लाल मंगलवार दोपहर साइकिल से घर से अपने बाग गए थे। कुछ देर बाद पड़ोसी किसानों ने उन्हें पेड़ से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि नत्थू लाल की पत्नी का करीब 18 साल पहले निधन हो गया था। वह अपने तीन बेटों में अशोक कुमार, केशन (दिव्यांग) और शिवधरन के साथ रहते थे। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.