Unnao News: 60 किमी दूर से बिजली सप्लाई ने बनाया 'अंधेरे का कैदी'
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: औरास। संवाददाता। वर्षों से बदहाल बिजली व्यवस्था और लगातार फाल्ट, ट्रिपिंग व ब्रेकडाउन से जूझ रहे औरास क्षेत्र के करीब 11 हजार उपभोक्ताओं की आवाज आखिर विधानसभा तक पहुंच गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं। अब 60 किलोमीटर दूर उन्नाव के खोखापुर से मिलने वाली बिजली आपूर्ति को मात्र 15 किलोमीटर दूर लखनऊ के जालामऊ 132 केवी पावर हाउस से जोड़ने की मांग पर फैसला होने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में औरास स्थित 33 केवी पावर हाउस को लगभग 60 किलोमीटर दूर उन्नाव जिले के 132 केवी खोखापुर पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। लंबी दूरी के कारण लाइन में आएदिन तकनीकी खराबी, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.