उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को गंगा नदी में फेंकने के आरोपी से पुलिस पूछताछ में लगी हुई है। घटना के करीब 48 घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला की तलाश में गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम की मदद से पुलिस लगातार गंगा नदी में अभियान चला रही है। शनिवार सुबह से देर रात तक और रविवार को भी गोताखोरों टीम स्टीमर से करीब 50 किलोमीटर के दायरे में खोजबीन कराई गई। मगर महिला का पता नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: काली नदी में कूदे व्यक्ति का तीसरे दिन भी सुराग नहींघटनास्थल का विवरण बिठूर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाले सुजीत अपनी पत्नी ऊषा के साथ शुक्रवार शाम सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर-बिठूर पुल पर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप ह...