Unnao News: 40 मकानों को खाली करने के नोटिस पर विधायक से गुहार
उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की हसनगंज ग्राम पंचायत के मजरा मरहा में करीब 40 मकानों को खाली करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। परेशान 50 से अधिक ग्रामीणों ने विधायक ब्रजेश रावत को प्रार्थना पत्र देकर प्रशासनिक कार्रवाई रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों श्यामलाल, ब्रजलाल, घनश्याम, हुक्मचंद्र, जुग्गीलाल, सियादुलारी, राजेश, नरेंद्र कुमार और मोनू समेत अन्य लोगों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से गांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। इसके बावजूद लेखपाल ब्रजेश पाल की ओर से मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद से परिवारों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने विधायक से हस्तक्षेप कर कार्रवाई रुकवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम शालिनी सिंह त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.