उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस विभाग से ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग से विकसित सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग स्थानों से 120 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में अगस्त तक 488 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। वर्ष 2025 में अभियान के तहत 525 मोबाइल बरामद किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...