Unnao News: 25 करोड़ से मौरावां में बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय
उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां कस्बे में प्री प्राइमरी से कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए 10 बीघे जमीन पर 25 करोड़ रुपए से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खड़ा होगा। शुक्रवार को विद्यालय निर्माण के लिए सांसद साक्षी महाराज, विधायक अनिल सिंह, सीडीओ कृति राज ने भूमि पूजन किया।सांसद ने कहा यह सरकारी विद्यालय क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसमें छात्रावास होने के साथ विद्यार्थियों को रहने खाने की पूरी सुविधा दी जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर पर जनप्रतिनिधियों के फोटो न होने पर नाराजगी जताई। पुरवा विधायक ने कहा कुल 25 करोड़ की लागत से इस विद्यालय का निर्माण होगा। जो पूरे जिले में दूसरा विद्यालय आपके पुरवा विधानसभा में ब्लॉक हिलौली के लिए बनेगा। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लखनऊ के द्वारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.