उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता जनपदीय क्रिकेट लीग का आयोजन 16 नवंबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी आशाखेड़ा नवाबगंज में खेली जाएगी। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी एसोसिएशन के कार्यालय गुलाबी कोठी मोती नगर से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...