उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना पुलिस ने वर्ष 2011 के एक पुराने मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। बक्सर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार मिश्रा और सिपाही सत्येंद्र कुमार ने बक्सर गांव निवासी पंचू पुत्र रजऊ को न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पंचू के खिलाफ वर्ष 2011 में चोरी और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- Chapra News: फरार आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने से वारंट जारी हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर व...