उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के नईमपुर गांव से 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नईमपुर गांव निवासी शीला पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा कृष्णा एक जुलाई को बिना बताए घर से कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि कृष्णा पहले भी कई बार बिना बताए घर छोड़कर चला जाता था, लेकिन 10 से 15 दिन के भीतर वापस लौट आता था। इस बार पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से निकला और अब तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिवार चिंतित और परेशान है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोर की तलाश के ल...