उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार के बाद बुधवार को भी उत्कर्ष हायर सेकेंड्री स्कूल मवइया माफी अचलगंज का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अवकाश कर दिया गया था परंतु कक्षाओं के अवलोकन विद्यालय से बाहर भेजे गए छात्र-छात्राओं को देखने से यह स्पष्ट रूप से पाया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 व अन्य कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- स्कूल में संचालित मिली किताबों की दुकान, होगी कार्रवाईविद्यालय की मान्यता जबकि, हाईस्कूल स्तर तक की मान्यता प्राप्त करते समय इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया था कि विद्यालय में प्राइमरी कक्षाएं संचालित नहीं हैं, न ही भविष्य में संचालित की जायेंगी। इंटर स्तर की मान्यता न होने के बाद भी कक्षा 11 एवं कक्षा-12 मे...