Unnao News: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 126 गुमशुदा मोबाइल बरामद, लाखो के फोन लौटे मालिकों को
उन्नाव, अक्टूबर 18 -- Unnao News: उन्नाव। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान'के तहत जनपद की सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुए 126 एंड्रॉएड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस अभियान में एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय कार्य किया। एसपी ने पूर्व में ही सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के कड़े निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने भिन्न-भिन्न स्थानों से मोबाइल खोज निकाले। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.