Unnao News: होर्डिंग्स लगाते समय करंट से झुलसा युवक, भर्ती
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: सफीपुर। कस्बा स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के पास बिजली खंभा पर होर्डिंग्स लगाते समय लोहे का एंगल एचटी लाइन में छू जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। माखी थाना क्षेत्र के गजाखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय नाटू पुत्र रफीक गांव के ही एक युवक की होर्डिंग्स लगा रहा था। इसी दौरान लोहे का एंगल एचटी लाइन से छू गया। करंट लगने से नाटू झुलसकर नीचे गिर गया। साथियों ने उसे सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.