उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चहलहा में हैंडपंप में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आकर एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी रोहित सिंह की पत्नी रीना सिंह हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान हैंडपंप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...