उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: उन्नाव। राष्ट्रभक्ति और शिवभक्ति के अद्भुत संगम का एक अद्भूत नजारा गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र एवं भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह 'सनी' के नेतृत्व में उनकी कर्मस्थली में एक अत्यंत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह के पुत्र सनी के इस भव्य आयोजन की चर्चाएं होती रही। ​तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सौ से अधिक वाहनों के विशाल काफिले के साथ हुआ। सौ से ज्यादा गाड़ियों और बाइकों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के गीतों से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा। ​यात्रा का समापन परियर स्थित पवित्र गंगा तट पर स्थित एतिहासिक बाबा बालखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। यहां पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में एक अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। भ...