उन्नाव, जुलाई 2 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। टैंकर में हवा भरते समय टायर फटने से मंगलवार रात चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। किशोर पिता की पंचर दुकान में हाथ बंटाता था। मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे। क्षेत्र के चंदनखेड़ा कस्बा स्थित समाधा मोड़ के रहने वाले रामगोपाल सिंह की एक छोटी सी हवा भरने की दुकान है। मंगलवार रात टैंकर के पहिए में हवा भरते समय हवा अत्यधिक होने से टायर फट जाने से चपेट में आकर राम गोपाल सिंह का लगभग 16 वर्षीय बेटा युवराज सिंह उर्फ कृष्णा की जख्मी हो गया। राम गोपाल के तीन बेटों में युवराज सबसे छोटा था। बड़ा बेटा सत्यम व आदर्श घर से बाहर थे। घटना के समय पिता राम गोपाल भी एक प्राइवेट नौकरी के लिए लखनऊ गए थे। रात में अकेले होने से युवराज ही गाड़ी में हवा डालने का काम करने लगा। अचानक तेज आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। तब तक युवर...