उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाठकपुर कस्बा के बाहर बुधवार शाम बाइक व साइकिल की भिड़ंत में युवक समेत 3 लोग जख्मी हो गए थे। हादसे में जख्मी एक युवक की हालत नाजुक होने परिजन लखनऊ में इलाज करवा रहे थे। रविवार सुबह हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

हादसे में घायल युवक की मौत क्षेत्र के राजबलीखेडा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र रामआसरे मजदूरी का कार्य करता है। सात अक्तूबर शाम वह मजदूरी करके अपने साथियों को बाइक पर बिठाकर घर वापस आ रहा था। अभी वह पाठकपुर कस्बा के बाहर निकला ही था कि असोहा की तरफ से साइकिल सवार से भिड़ गया। हादसे के समय बाइक क...