उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: उन्नाव। गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइन में शनिवार को युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता हिमांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश का भविष्य युवा है स्वस्थ युवा ही सरल राष्ट्र का निर्माता होता है। इसके लिए उसे प्रतिदिन स्वाध्याय करना अनिवार्य है। प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव ने कहा की अच्छी पुस्तक जीवंत देव प्रतिमाएं होती है उनका जितना स्वाध्याय किया जाएगा वह अच्छा रहेगा। रुरा कानपुर की श्रद्धा पाल ने नारी युग की त्रिज्यता है। वह जिस प्रकार जैसा परिवार चाहे जैसे वैसा गढ सकती है। इस दौरान जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह, देशबंधु तिवारी, शुभम अवस्थी, समर बहादुर सिंह, विनोद कुमार शुक्ला आदि रहे। यह भी पढ़ें- Munger News: ज्योति कलश रथ ने जगाई चेतना की लौ, कुरीतियों के खिलाफ दिया ऋषि संदेश...