उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद (उन्नाव), संवाददाता। गोशाकुतुब गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में झाड़ू लगाते समय एक छात्रा को सांप ने डंस लिया। आनन-फानन में उसे सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया। डॉक्टरों ने छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई है। सूचना परिजनों को हुई तो छात्र-छात्राओं से साफ-सफाई कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।सरकारी दावों और दाशर्निक बातों के बीच एक बार फिर नौनिहालों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। स्कूल में पढ़ाई कराने के बजाय मासूम बच्चों के हाथों में झाड़ू थमा दी गई। कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा सबीना के पिता इकरार ने बताया कि 11 जुलाई को स्कूल में साफ-सफाई के दौरान के झाड़ू लगाते समय सबीना को सांप ने डंस लिया। यह भी पढ़ें- प्राइवेट स्कूल हास्टल में सर्पदंश से छात्रा की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया ...