उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। स्कूल मर्जर घोषित करने से नाराज दर्जनों अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर गांव के मर्ज प्राथमिक विद्यालय को पुन: चालू किए जाने की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को गांव हसनापुर के रामसिंह कटियार, रामकिशोर, रामदयाल, अमित कुमार, रामकुमार, संजय कटियार, ऊषा कटियार, अरूण कुमारी आदि सहित दर्जनों अभिभावकों ने बताया कि पिछले वर्ष कम संख्या दर्शाकर उनके गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय मर्ज कर दिया गया था और यहां के बच्चों को एक किमी दूर स्थित गांव के मजरा तहिरापुर के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। बीईओ संजय कुमार ने कहा मामले को बीएसए के संज्ञान में जाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...