उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: उन्नाव। विद्यालय छोड़कर डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित रहने वाले दो बाबुओं का डीआईओएस ने वेतन रोक दिया। दोनों बाबू मंगलवार को अपना विद्यालय छोड़कर यहां उपस्थित रहे। जबकि संबधित पटल सहायक की पूछताछ में कोई काम न होने की बात कही गई। दोनों का एक दिन का वेतन रोका गया।एचएमकेडी मोहान इंटर कॉलेज के लिपिक ज्ञान प्रकाश और श्री आदर्श इंटर कॉलेज दुबेपुर के लिपिक अनिल कुमार कुशवाहा अपना विद्यालयीन समय सुबह 11.30 बजे डीआईओएस कार्यालय में मौजूद रहे। इससे पूर्व भी विद्यालय अवधि में कार्यालय में उपस्थित होना पाया गया। सम्बन्धित पटल सहायक नीरज सिंह से पूछने पर अवगत कराया गया कि कोई कार्य लम्बित नहीं रहा। यह भी पढ़ें- Unnao News: सहायक अध्यापक की गैरहाजिरी पर जवाब तलब डीआईओएस ने बताया बेवजह आए दिन कार्यालय में किसी न किसी पटल सह...