Unnao News: स्कूटी सवार को बचाने में बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल
उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बे में गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी रोहित (21) पुत्र रामबिलास किसी काम से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ब्लॉक मुख्यालय के गेट के पास अचानक सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रोहित का पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मियागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.